
JHARKHAND-Breaking-मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट ,आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश ,स्कलों को बंद रखने का आदेश
Jharkhand Weather -RANCHI–मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश, तेज हवाओं और संभावित आपदा की चेतावनी दी गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और नागरिकों को सतर्क रहने और आपातकालीन तैयारियों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
आपातकालीन तैयारियों को लेकर निर्देश
जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) को निर्देश देते हुए
सभी मुखिया समूहों के माध्यम से रेड अलर्ट और सुरक्षा उपायों से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और आपातकालीन किट तैयार करने को लेकर निर्देश।
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ/डीएसई)
स्कूलों के संचालन पर कड़ी निगरानी रखें। मौसम की स्थिति के आधार पर स्कूलों को बंद करने या ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन का निर्णय तुरंत लेने के निर्देश दिए गए। स्कूल परिसरों में जलभराव या अन्य जोखिमों की स्थिति पर त्वरित कार्रवाई करें।
क्षेत्रीय निगरानी समितियों (आरएमसी) के साथ मिलकर जाम नालियों, रुके हुए पानी और गिरे हुए पेड़ों की स्थिति पर नजर रखने। जल निकासी की व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की तैयारी रखें।
उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) ट्रैफिक/जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) यातायात की स्थिति पर विशेष ध्यान देने खासकर टूटे हुए वाहनों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और बारिश के कारण बह गए सड़कों/पुलों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आवश्यक संसाधनों को तैनात करें और नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने का निर्देश।
नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश:
1 सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे मौसम विभाग के अलर्ट का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
2 आपातकालीन स्थिति में नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
3अपने घरों में पानी, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य आवश्यक सामग्री तैयार रखें।
अन्य विभागों के लिए निर्देश
सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है। हम सभी से सहयोग और सतर्कता की अपेक्षा करते हैं।
यहां बहुत भारी बारिश
18 जून को राज्य के पूर्वी और इसके निकटवर्ती मध्य भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।
19 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, धनबाद, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा।
यहां के लिए रेड अलर्ट
18 जून को राज्य के पूर्वी भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका प्रभाव दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिलों में देखने को मिलेगा।
19 जून को राज्य के उत्तरी-मध्य एवं निकटवर्ती मध्य भागों के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची जिले में देखने को मिलेगा।

JHARKHAND-Breaking-Red alert
भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर दिनांक 19.06.2025 को रांची जिला में स्कलों को बंद रखने का आदेश
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जारी किया गया आदेश
जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग-KG से वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश
आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत होंगे उत्तरदायी
भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर स्कूली छात्राओं के सुरक्षार्थ दिनांक 19.06.2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड, राँची के विशेष बुलेटिन दिनांक 19.06.2025 को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में रेड जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक-सह- निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, सभी कोटि के विद्यालय के प्राचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक/संबंधित शिक्षक-शिक्षिका/संबंधित विद्यालय प्रधान एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक/माध्यमिक एवं +2 उच्च विद्यालय/सचिव/प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को आदेश पालन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है।
अबुआ साथी-9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर