RANCHI-मॉक ड्रिल के दौरान रांची शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव
1 min read

RANCHI-मॉक ड्रिल के दौरान रांची शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव

RANCHI-नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव

CIVIL DEFENCE MOCK DRILL के आलोक में आज दिनांक 07.05.2025 को समय 03:00 PM से 07:00 PM तक शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, जो निम्न प्रकार है:

 ए०जी० मोड से बिग बाजार के बीच तथा कुसाई चौक से बिग बाजार के बीच सभी प्रकार के वाहन का परिचालन वर्जित रहेगा।

एच०ई०सी० गेट से जिनको मेन रोड जाना है वे लोग सभी एच०ई०सी०, अरगोड़ा, हरमू बाईपास रोड होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकते हैं।

बिरसा चौक से जिनको कांटाटोली चौक की ओर जाना हैं वे लोग डोरण्डा मोड़ से दाहिने लेकर सदाबहार चौक से अपने गंतव्य स्थान जा सकते हैं।

जिनको मेन रोड तथा कांटाटोली की ओर से बिरसा चौक जाना है तो वे लोग बिग बाजार से दाहिने लेकर होटल रेडिसन ब्लू रोड होते हुए कडरू, अरगोड़ा चौक से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं।

आमलोगों से अनुरोध है कि जिनका फ्लाईट 3:00 बजे से लेकर 7:00 बजे के बीच है वे 3:00 बजे तक एयरपोर्ट पहुँच जायें।

तो वही आज 

नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल को लेकर ब्रीफिंग

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री चंदन सिन्हा ने की ब्रीफिंग

पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं एनसीसी कैडेट्स को मॉक ड्रिल के दौरान कार्य एवं दायित्व की दी गई जानकारी

ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा हेतु आज दिनांक 07.05.2025 को रांची के डोरण्डा क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। शाम 04ः00 बजे से 07ः00 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं एनसीसी कैडेट्स की पुलिस लाइन केंद्र में ब्रीफिंग की गई। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन सिन्हा ने सभी को मॉक ड्रिल के दौरान कार्य एवं दायित्व की जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार कार्य निर्वहन का निर्देश दिया गया।