RANCHI- SSP राकेश रंजन ने रांची ट्रैफिक पुलिस को दिए निर्देश, पुलिस कर्मी यदिअपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करेंगे तो पुरस्कृत किए जाएंगे और यदि सही से ड्यूटी नहीं किए तो अनुशासनिक कार्रवाई के लिए रहे तैयार….
1 min read

RANCHI- SSP राकेश रंजन ने रांची ट्रैफिक पुलिस को दिए निर्देश, पुलिस कर्मी यदिअपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करेंगे तो पुरस्कृत किए जाएंगे और यदि सही से ड्यूटी नहीं किए तो अनुशासनिक कार्रवाई के लिए रहे तैयार….

RANCHI-यातायात प्रवाह में सुधार लाने, पुलिस निगरानी बढ़ाने और जनता के प्रति कर्मियों के व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए पांच अतिरिक्त ट्रैफिक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। यातायात कर्मियों को सतर्क रहना चाहिए, अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचना चाहिए और मोटर वाहन अधिनियम को ठीक से लागू करना का निर्देश ।] यातायात चौकियों पर निगरानी रखने के लिए पर्यवेक्षकों के लिए एक नया मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया जाएगा, और प्रमुख चौराहों पर रात्रिकालीन तैनाती बढ़ाई जाएगी।
आज 11.04.2026 को, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में रांची जिला में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में ट्रैफिक SP, DSP-1, DSP-2 और सभी ट्रैफिक थाना के प्रभारी मौजूद रहे,
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा रांची शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर उपस्थित सभी अधिकारी और पदाधिकारीयों के साथ विस्तृत चर्चा किया गया एवं कई निर्देश भी दिए गए जो निम्नवत है :-
1 ) पिछले बैठक की समीक्षा के दौरान अतिरिक्त यातायात पोस्ट बनाए जाने हेतु निर्देश दिया गया था,जिसके आलोक में पांच अतिरिक्त यातायात पोस्टर बनाया गया है एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है
2) वैसे स्थान जहां यातायात बाधित /(जाम ) की समस्या रहती है तथा किस कारण से जाम लगने से यातायात बाधित होती है
2} किन-किन स्थानों पर सिग्नल लाइट एवं डिवाइडर (बोलार्ड ) एवं सुगम यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्या-क्या उपकरण लगाए जाने की आवश्यकता है
3) सभी पुलिस उपाधीक्षक यातायात, यातायात थाना प्रभारी एवं परिचारी यातायात अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपने कार्यशैली में सुधार लाएंगे तथा सभी यातायात पोस्ट को निरंतर चेक कर ब्रीफ करेंगे कि यातायात कर्मी अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करें और मोटरयान अधिनियम के तहत अनुकूल कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे,
यदि कोई भी यातायात कर्मी अपने यातायात ड्यूटी को छोड़ बैठे रहते हैं या अनावश्यक मोबाइल उपयोग करते हैं जिसके कारण सुगम यातायात बाधित होती है तो ऐसे यातायात कर्मी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन समर्पित करेंगे तथा कुशल कार्य करने वाले यातायात कर्मी को पुरस्कृत करने हेतु प्रतिवेदन समर्पित करेंगे
4) सभी पुलिस उपाधीक्षक यातायात थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे की उपलब्धता अनुसार यातायात पोस्ट में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी एवं कर्मी चेकिंग कार्य करते समय निश्चित रूप से बॉडीऑन कैमरा ऑन रखेंगे, साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी गैर कानूनी ढंग से कार्य नहीं करें और ना ही आम जनों से अनुचित व्यवहार करें हमेशा आमजनों से शालीनतापूर्वक व्यवहार करें |
5} पुलिस अधीक्षक यातायात रांची यातायात पोस्ट को चेक करने के लिए APP बनवाने हेतु अग्रतर कार्रवाई करेंगे |
6) रांची शहर के मुख्य-मुख्य चौक चौराहों पर देर रात तक यातायात बाल की प्रतिनियुक्ति हेतु विचार विमर्श किया गया ताकि रात में भी आम जनों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराया जा सके
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को उपरोक्त विचार विमर्श एवं निर्देशों पर अक्षरश: अनुपालन करने हेतु निर्देश दिया गया