Ranchi-जगुआर कार से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों कैश और गहनों के साथ सरगना की पत्नियां गिरफ्तार
1 min read

Ranchi-जगुआर कार से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों कैश और गहनों के साथ सरगना की पत्नियां गिरफ्तार

RANCHI-जगुआर कार से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों कैश और गहनों के साथ सरगना की पत्नियां गिरफ्तार

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पॉश इलाके अशोक नगर में 9 जुलाई 2026 को हुई एक बड़ी चोरी की घटना को सुलझाने में रांची पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में एक ऐसे शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जगुआर जैसी लग्जरी कार में सवार होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 17 लाख रुपये से ज्यादा कैश, सोने-हीरे के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई नीले रंग की जगुआर कार बरामद की है। फिलहाल गिरोह के मुख्य आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस ने चोरी का सामान छिपाने के आरोप में दो मुख्य आरोपियों की पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 09.07.26 को अरगोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर निवासी निशित केसरी एवं अखिलेश पांडेय के घर में चोरी की घटना हुई थी, जिस संबध में अरगोड़ा थाना कांड सं0- 172/26, दिनांक-09/07/2026, धारा-331 (4)/305 (ए)/331 (6) भा०न्या०सं० के अंतर्गत दर्ज है। काण्ड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्‌तारी एवं घटना का उदभेदन करने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची के नेतृत्व में एक विशेष एस.आई.टी. का गठन किया गया। गठित एस.आई.टी. के CCTV एवं Digital evidence के आधार पर इस कांड का उद्दभेदन करते हए काण्ड में संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मी को चिन्हित करते हुए उनके घरो पर छापामारी किया गया। छापामारी के कम में कलकता से काण्ड में चोरो द्वारा प्रयुक्त जगुआर गाड़ी रजि०नं०-UP78EM0101 को बरामद किया गया। साथ ही काण्ड में चोरी गये सोने के कुछ आभुषण एवं 17,36,200 /- रु0 नगद बरामद किया गया। काण्ड में संलिप्त चोरो की पहचान की गई है, जिसमें कुख्यात अंतराजीय चोर 1-इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन 2 अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम 3- नवीन शर्मा शामिल है। इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन एंव अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम के धर से उनकी पत्नियों के द्वारा चोरी के कुछ गहने एवं नगद रुपये बरामद किये है एवं दोनो की पत्नी गुलशन प्रवीण एवं शकीला उर्फ लाडली को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। काण्ड में फिरार मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्‌तारी हेतु सघन छापामारी की जा रही है।

अनुसंधान के कम में यह ज्ञात हुआ है कि मो० इरफान के द्वारा कानपुर, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद, गोवा, बंगलौर, सूरत, हैदराबाद, छतीसगढ़, पुणे, केरला, सीतामढ़ी और जालंधर में चोरी की घटना को अजाम दे चुके है इनका अपराधिक इतिहास निकाला गया है एवं इनपर लगभग 80 काण्ड अलग-अलग राज्यों में दर्ज है।

बरामद सामानों की विवरणी-

1. नगद सतरह लाख छतीस हजार दो सौ रूपया (17,36,200 /- रूपया)

2. एक सोने का मंगलसूत्र

3. एक डायमंड

4. तीन सोने की अंगूठी

5. एक ब्लू रंग का जगुआर गाड़ी रजि०नं०- UP78EM0101

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1. गुलशन प्रवीण पति-मो० इरफान उफ उजाला उर्फ आर्यन उर्फ बाबा पता-योगिया गढ़ा

थाना पुपरी जिला सीतामढ़ी (बिहार)।

2. शकीला उर्फ लाडली पति मो० अफरोज उर्फ समीम उर्फ समीर पता-ई 3645 जे जे

कालोनी बवाना थाना नरेला आउटर दिल्ली।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी-

1. श्री निखिल राय, सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली।

2. श्री नीरज कुमार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया।

3. श्री सतीश कुमार गोराई, पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोड़ा थाना 4. श्री दिग्विजय सिहं, पु०नि० सह थाना प्रभारी, डेली मार्केट थाना

5. श्री रामनारायण सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी नामकुम थाना

6. पु०अ०नि० सत्यम कुमार, अरगोड़ा थाना

7. पु०अ०नि० पिन्टु कुमार, अरगोड़ा थाना

8. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, प्रभारी खादगढ़ा टी.आ.पी.

9. पु०अ०नि० संजीव कुमार, ओ०पी० प्रभारी पुन्दाग ओ०पी०

10. पु०अ०नि० सिद्धांत कुमार, ओ०पी० प्रभारी तुपुदाना।

11. पु०अ०नि० अशोक कुमार, गोन्दा थाना

12. पु०अ०नि० पूजा विभूति उराँव, महिला थाना प्रभारी बुण्डू

13. पु०अ०नि० रंजीत कुमार , लोअर बाजार, थाना

14. पु०अ०नि० नागेश्वर कुमार साव, कोतवाली थाना

15. पु०अ०नि० शशि रंजन, नामकुम थाना।

16. पु०अ०नि० भानु कुमार, बरियातु थाना

17. स०अ०नि० ज्योति कच्छप, जगन्नाथपुर थाना

18. तकनीकी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी

19. क्यू०आर०टी० के जवान ।