RANCHI- रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया मेन रोड हनुमान मंदिर के आसपास के एरिया को लेकर,और 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दे दिया गया? देखें
1 min read

RANCHI- रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया मेन रोड हनुमान मंदिर के आसपास के एरिया को लेकर,और 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दे दिया गया? देखें

RANCHI- रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया मेन रोड हनुमान मंदिर के आसपास के एरिया को लेकर,और 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दे दिया गया? देखें

श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता: हनुमान मंदिर के सामने मिलेगा जाम से राहत, निःशुल्क पार्किंग की भी व्यवस्था
नागरिकों और मंदिर समिति के साथ संवाद के बाद रांची नगर निगम ने लिया निर्णयय मंदिर परिसर में व्यावसायिक गतिविधियों पर भी होगी रोक
श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की गरिमा, सुरक्षित आवागमन एवं शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम द्वारा “एमजी रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के लिए नागरिक-केंद्रित पहल” की गई है।

* इसी क्रम में आज अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों एवं समाजसेवियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं को लेकर नागरिकों से प्राप्त सुझावों और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।
* बैठक में यह निर्णय लिया गया कि “मंदिर परिसर में पूजा एवं धार्मिक गतिविधियों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि का संचालन नहीं किया जाएगा।” इससे मंदिर परिसर को अधिक व्यवस्थित रखने के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
* बैठक के बाद अपर नगर आयुक्त द्वारा स्वयं मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 48 घंटे के भीतर स्वयं संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नगर निवेशक श्री संजीव कुमार को संबंधित प्रतिष्ठानों को नियमानुसार नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।

श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी राहत – निःशुल्क पार्किंग

* मंदिर के सामने वाहनों के अनियंत्रित पड़ाव के कारण अक्सर यातायात प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए मंदिर के सामने वाहनों का पड़ाव नहीं करने का निर्देश दिया गया है।
* वहीं, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा “डेली मार्केट के निकट स्थित टैक्सी स्टैंड में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश” दिया गया है।
* इस पहल से श्रद्धालु अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर सुरक्षित रूप से खड़े कर सकेंगे और मंदिर के सामने अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति को कम करने में मदद मिलेगी

सुरक्षा को लेकर भी तत्काल कार्रवाई

* निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में लगे एक विज्ञापन पट्ट से संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अपर नगर आयुक्त ने बाजार शाखा की टीम को संबंधित एजेंसी के माध्यम से “उक्त होर्डिंग को तत्काल हटाने” का निर्देश दिया।

रांची नगर निगम का प्रयास है कि “शहर के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि इस पूरी पहल का उद्देश्य किसी की धार्मिक गतिविधियों को प्रभावित करना नहीं, बल्कि ‘धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सार्वजनिक सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।'”
“मंदिर श्रद्धालुओं के लिए है, रास्ता सभी नागरिकों के लिए — दोनों की सुविधा और सुरक्षा साथ-साथ सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है।”
मौके पर नगर निवेशक श्री संजीव कुमार, मंदिर समिति के सदस्य, समाजसेवी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।