RANCHI Breakin-राजधानी की बदहाल सड़कों पर रांची DC का कड़ा रुख; आदेश जारी, SMP News की खबर पर लगी मुहर
1 min read

RANCHI Breakin-राजधानी की बदहाल सड़कों पर रांची DC का कड़ा रुख; आदेश जारी, SMP News की खबर पर लगी मुहर

RANCHI-राजधानी की बदहाल सड़कों पर रांची DC का कड़ा रुख; आदेश जारी, SMP News की खबर पर लगी मुहर

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी सदर ने गेल पदाधिकारियों एवं संवेदकों के साथ की बैठक

सड़क पर किए गए गड्ढों को कार्य पूर्ण होने के बाद तत्काल भरने तथा आवागमन सुगम बनाए रखने का निर्देश

कार्य के दौरान अनिवार्य बैरेकेडिंग एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश

NHAI एवं RCD के साथ समन्वय स्थापित कर ससमय परियोजनाएं पूर्ण करने का निर्देश

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, रांची श्री कुमार रजत की अध्यक्षता में GAIL के पदाधिकारियों एवं संबंधित संवेदकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गेल द्वारा सड़कों पर किए जा रहे कार्यों, सड़क सुरक्षा, कार्य पूर्ण होने के पश्चात सड़क की स्थिति पूर्ववत करने तथा परियोजनाओं के ससमय निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर श्री कुमार रजत ने GAIL के अधिकारियों एवं संबंधित कॉन्ट्रैक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क पर किसी भी प्रकार का कार्य करने के पश्चात सड़क की स्थिति को पूर्ववत करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य प्रारंभ करने से पहले सड़क की जो स्थिति थी, कार्य पूर्ण होने के बाद उसे उसी स्थिति में बहाल किया जाना चाहिए, ताकि आमजनों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कार्य के दौरान अनिवार्य रूप से उचित बैरेकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह अनुपालन करने, वाहनों एवं पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्था रखने तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

अनुमण्डल पदाधिकारी ने सड़क पर कार्य के दौरान किए गए गड्ढों को कार्य पूर्ण होने के बाद अनिवार्य रूप से भरने तथा सड़क को समतल एवं आवागमन योग्य बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण अथवा पाइपलाइन संबंधी कार्य के कारण आम लोगों को लंबे समय तक आवागमन में कठिनाई नहीं होनी चाहिए। संबंधित संवेदक कार्य की गुणवत्ता एवं सड़क की स्थिति बहाल करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि गेल के पदाधिकारी NAHI एवं पथ निर्माण विभाग (RCD) के संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यों का निष्पादन करें, ताकि विभिन्न एजेंसियों के कार्यों के बीच बेहतर तालमेल बना रहे।

अनुमण्डल पदाधिकारी सदर ने संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों को परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।