JHARKHAND-JPSC-JSSC विवाद पर JLKМ ने खोला मोर्चा! जयराम महतो के नेतृत्व में अब रांची में दिखेगा बड़ा आंदोलन?
1 min read

JHARKHAND-JPSC-JSSC विवाद पर JLKМ ने खोला मोर्चा! जयराम महतो के नेतृत्व में अब रांची में दिखेगा बड़ा आंदोलन?

RANCHI-JPSC-JSSC विवाद पर JLKМ ने खोला मोर्चा! जयराम महतो के नेतृत्व में अब रांची में दिखेगा बड़ा आंदोलन?

छात्रों के आंदोलन को मिला जयराम महतो का साथ! JPSC-JSSC कथित धांधली के खिलाफ JLKМ का बड़ा प्लान तैयार?

जेपीएससी और जेएसएससी में कथित धांधली के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को धनबाद के तोपचांची स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम महतो सहित कई केंद्रीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची के बापू वाटिका में छात्रों द्वारा चलाए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन को पार्टी पूर्ण समर्थन देगी। जयराम महतो ने घोषणा की कि बुधवार को रांची में आयोजित छात्रों की संविधान पदयात्रा में जेएलकेएम पार्टी अपना समर्थन देगी, पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे.
उन्होंने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी में हुए अनियमितताओं के खिलाफ पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। साथ ही आगामी मानसून विधानसभा सत्र के दौरान जेएलकेएम के बैनर तले एक बड़े आंदोलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जयराम महतो ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।