Ranchi-यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निम्नांकित मार्गों पर वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।
1 min read

Ranchi-यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निम्नांकित मार्गों पर वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

RANCHI–: आवश्यक सूचना :-
दिनांक- 26.08.2026 को ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें दिनांक 26.08.2026 को समय 12:00 बजे अप० से मुस्लिम समुदाय के द्वारा कांटाटोली चौक, राजेन्द्र चौक, बिग बाजार चौक, सुजाता चौक, रतन पी०पी०, उल हाउस, उर्दू लाईब्रेरी, सर्जना चौक, फिरायालाल चौक इत्यादि रूट में जुलूस निकाले जाने की सूचना है। उक्त अवसर पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निम्नांकित मार्गों पर वाहन का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।
* भारी मालवाहक वाहन

* समय: दिनांक- 26.08.2026 को प्रातः 06:00 बजे पूर्वाहन से रात्रि 12:00 बजे अपराहन तक।
* नियम: भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। उपरोक्त समयानुसार भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त नो-इंट्री का समय पूर्ववत रहेगा।

* छोटे/बड़े मालवाहक वाहनों/ऑटो/टोटो एवं सवारी वाहन
दिनांक 26.08.2026 को समय 12:00 बजे अप० से कार्यक्रम समाप्ति तक निम्नलिखित मार्गों पर इन वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा:

1. सर्जना चौक से राजेन्द्र चौक (वाया – उल हाउस, उर्दू लाईब्रेरी, रतन पी०पी०, सुजाता चौक, बिग बाजार चौक)।
2. कांटाटोली से कpathलकुदवा चौक (वाया – कुम्हार टोली, नया टोली)।
3. प्लाजा चौक से मिशन चौक तक।
4. मिशन चौक से कर्बला चौक तक।
5. कर्बला चौक से काली मंदिर/उल हाउस की ओर आने वाले मार्ग के बीच सभी प्रकार के छोटे/बड़े मालवाहक वाहनों/ऑटो/टोटो एवं सवारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

अन्य निर्देश:

* आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय में वाहनों का परिचालन के लिए रूट Divert और Stop किया जा सकता है।
* राँची शहर के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि उपरोक्त कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में विशेष परिस्थिति में ही चारपहिया वाहनों का उपयोग करें।

आदेशानुसार :-पुलिस अधीक्षक यातायात, राँची।