RANCHI-RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले अमन अंसारी और सैफ अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार लेकिन….?
1 min read

RANCHI-RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले अमन अंसारी और सैफ अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार लेकिन….?

RANCHI-RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाले अमन अंसारी और सैफ अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार लेकिन….?

रांची-चुटिया निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, झारखण्ड प्रदेश कार्यालय में दिनांक-16.06.2026 की रात्रि में

अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा पेट्रोल बम फेंकने की घटना को कारित किया गया। इस संबंध में चुटिया थाना काण्ड सं0-85/26 दिनांक-17.06.26 धारा-118 (2)/109 (1)/324(5)/324(6)/298/326 (जी) / 61 (2) भा०न्या०सं० एवं 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि० तथा 16/18 यू०ए०पी० एक्ट दर्ज है। इस काण्ड को उदभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधोक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रांची के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया गया।
गठित एस०आई०टी० के द्वारा सी०सी०टी०वो० फुटेज के अवलोकन एवं तकनीकी सहयोग से काण्ड के मुख्य अभियक्तों का चिन्हित किया गया। गठित एस०आई०टी० के द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापामारो की गई। इसी क्रम में घटना कारित करने के पश्चात दुसरे राज्य भागने के प्रयास में गझण्डी रेलवे स्टेशन, कोडरमा के पास से घटना में शामिल अभियुक्त 1-सैफ अंसारी एवं 2-अमन अंसारी उर्फ गोलू को बोकारो एवं कोडरमा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सैफ अंसारी एवं अमन अंसारी उर्फ गोलू के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए सायम सुजान के साथ घटना कारित करने को बात बताया गया, जिसे छापामारी के कम में रांची से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना के समय इनके द्वारा पहने गये कपड़ों को लोअरबाजार थाना अंतर्गत नाले के समीप से बरामद एवं जप्त किया गया है।
प्रांरभिक जाच एवं पूछताछ में उक्त अपराधकर्मियों की किसी अंतर्राष्ट्रीय गिरोह (Module) से जुड़े होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधोक्षक, रांची द्वारा उक्त काण्ड का अग्रतर अनुसंधान आंतकवाद निरोधी दस्ता (ए.टी.एस.) से कराने हेतु अनुरोध किया गया था, जिसे स्वीकृति दी जा चुकी है। काण्ड का अग्रतर अनुसंधान आंतकवाद निरोधी दस्ता (ए.टी.एस.) झारखण्ड, रांची द्वारा किया जायेगा।
आज दिनांक-18.06.2026 को समय करीब 11.30 बजे पकड़ाये अभियुक्त सैफ अली के द्वारा कोतवाली थाना परिसर में स्थित शौचालय में शौच करने की बात कहकर शौचालय गये और इसी कम में तैनात पहराकर्मी को चकमा देते हुए वेंटिलेशन का ग्रील एवं सीशा तोड़कर भाग गया। तत्पश्चात भागने की सूचना मिलते ही सभी पु०नि० सह थाना प्रभारी / थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी, को सचेत किया गया। भागने के क्रम में मांडर थाना पुलिस के द्वारा चामा मोड़ के पास वाहन चेंकिग में पकड़ा गया, जिसे निकटवर्ती थाना ले जाने के क्रम में सैफ अली के द्वारा पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर दुबारा पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस के द्वारा सिमित एवं आत्मरक्षार्थ कार्रवाई करत हुए फायरिंग किया गया, जिसमें सैफ अली के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया, जिसे ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।
जप्त सामाना की विवरणी :-
1- घटना के समय अभियुक्त के द्वारा पहने हुए कपड़े।
2- रैपिडों कैब (सेन्ट्रो कार )।
3- स्मार्टफोन-04 1
गिरफतारी अभियुक्तों का नाम पता :-
1- सैफ अंसारी पे० सेराज अंसारी सा० बगरुमोड, ईमली मोड़ के पास बड़ तलाब, थाना व जिला लोहरदगा (ईलाजरत)।
2- अमन अंसारी उर्फ गोलू पे० स्व० सनोफ अंसारी, सा०-न्यू आजाद बस्ती, थाना व जिला लोहरदगा।
3- सायम सुजान (21 वर्ष) पे० मो० खुर्सीद सा० फुलबगान, पत्थलकुदवा, लोहरदगा।
छापामारी दल का सदस्य :-
1. श्री के०वी० रमण, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, नगर, रांची।
2. श्री सनोज कुमार चौधरी, पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली।
3. श्री अनिल तिवारी, पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोड़ा।
4. श्री लव कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी लोअरबाजार, रांची।
5. स०अ०नि० बलेन्द्र कुमार, तकनीकी शाखा, व०पु०अ० कार्यालय रांची।
6. स०अ०नि० साह फैसल, तकनीकी शाखा, व०पु०अ० कार्यालय रांची एवं अन्य