RANCHI-होल्डिंग टैक्स के एकमुश्त भुगतान पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट, लाभ उठाने के लिए केवल 20 दिन शेष
1 min read

RANCHI-होल्डिंग टैक्स के एकमुश्त भुगतान पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट, लाभ उठाने के लिए केवल 20 दिन शेष

RANCHI-रांची नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स भुगतान में करदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को निर्धारित अवधि के भीतर होल्डिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान करने पर देय कर राशि पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है।

इस विशेष छूट का लाभ प्राप्त करने के लिए करदाताओं को 30 जून 2026 के पूर्व अपने होल्डिंग टैक्स का पूर्ण भुगतान करना होगा। वर्तमान में इस योजना की अंतिम तिथि तक केवल 20 दिन शेष हैं।

निगम द्वारा करदाताओं की सुविधा के लिए टैक्स भुगतान की विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि नागरिक आसानी से अपने होल्डिंग टैैक्स का भुगतान कर सकें।

होल्डिंग टैक्स का भुगतान निम्न माध्यमों से किया जा सकता है—
पेमेंट करने के विभिन्न माध्यम:

मोबाइल ऐप के माध्यम से
 SMART RANCHI APP को Google play store/Apple app Store में जा कर डाउनलोड करे।
 ऐप में रजिस्ट्रेशन करे एवं होल्डिंग टैक्स के विकल्प को चुने।
 ऐप आपको होल्डिंग टैक्स के व्हाट्सएप चैटबोट में डायरेक्ट खुलेगा, जिसके बाद आप अपने होल्डिंग नंबर दर्ज करते हुए आपकी बकाया राशि दिखेगी।
 अब पेंटेट लिंक में जाकर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के विकल्प को चुने और भुगतान करे।
 अब ऑनलाइन डिजिटल रसीद प्राप्त करे।

व्हाट्सएप चैटबोट (8986627070)
अपने व्हाट्सएप पर 8986627070 इस नंबर को सेव करे एवं Hi/Johar लिखे। इसके बाद अपने पेमेंट विकल्प को चुनते हुए डायरेक्ट पेमेंट करे।

आधिकारिक वेबसाइट
 रांची नगर निगम के अधिकारिक वेबसाइट www.ranchimunicipal.com पर जा कर प्रॉपर्टी टैक्स पर क्लिक करे।
 इसके बाद Pay Property tax पर क्लिक करके अपने होल्डिंग नंबर एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अंतिम चार अंकों को डाले।
 अपने डिमांड को देखते हुए Proceed to Pay पर क्लिक करे और भुगतान करे।

जन सुविधा केन्द्र
 रांची नगर निगम कार्यालय एवं डोरंडा कार्यालय पर अवस्थित जन सुविधा केन्द्र में कर करना भुगतान करे।

डोर टू डोर
 निगम द्वारा अधिकृत एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर संग्राहकों के माध्यम से अपने कर का भुगतान करे।

रांची नगर निगम सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि वे डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करें और समय पर कर भुगतान कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं एवं इस विशेष छूट का लाभ प्राप्त करें।