RANCHI-SIR-रांची जिला के मतदाताओं की मैपिंग के लिए फिर से स्पेशल कैंप का आयोजन
1 min read

RANCHI-SIR-रांची जिला के मतदाताओं की मैपिंग के लिए फिर से स्पेशल कैंप का आयोजन

RANCHI- रांची जिला के मतदाताओं की मैपिंग के लिए फिर से स्पेशल कैंप का आयोजन

दिनांक 13 एवं 14 जून 2026 को सभी मतदान केन्द्रों पर होगा विशेष कैंप का आयोजन

सुबह 08ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक विशेष कैंप में संबंधित BLO करेंगे मैपिंग कार्य

जनगणना कार्य में लगे BLO सुबह 08ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक अपने संबंधित बूथ पर रहेंगे उपस्थित

जिला प्रशासन की अपील, पात्र मतदाता अपने नजदीकी विशेष कैंप में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज के साथ अपनी मैपिंग अवश्य करायें, विशेष गहन पुनरीक्षण को हल्के में न लें

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम अंतर्गत रांची जिला के सभी मतदान केंद्रों पर 13 जून 2026 (शनिवार) एवं 14 जून 2026 (रविवार) को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

जिले में मतदाताओं की मैपिंग कार्य को गति देने के उद्देश्य से दोनों दिनों में सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 08ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर BLO उपस्थित रहकर मतदाताओं की मैपिंग करेंगे। जबकि जनगणना कार्य में लगे BLO सुबह 08ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक ही अपने संबंधित बूथ पर मैपिंग संबंधित कार्य करेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार के मतदान केंद्रों पर आयोजित कैंप की सतत निगरानी एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही BLO एवं बीएलओ सुपरवाइजर की निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने का दायित्व भी संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर कैंप में उपस्थित रहकर कार्यों का सफल निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी पात्र मतदाताओं से भी अपील की गयी है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष कैंप में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज के साथ अपनी मैपिंग अवश्य करायें, विशेष गहन पुनरीक्षण को हल्के में न लें।