RANCHI-हरमू रोड विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क पर चलते राहगीर से एक मोटर साईकिल सवार व्यक्ति के द्वारा मोबाईल की छिनतई
RANCHI-हरमू रोड विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क पर चलते राहगीर से एक मोटर साईकिल सवार व्यक्ति के द्वारा मोबाईल की छिनतई
सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-323/26, दिनांक-24.09.2026, धारा-317(4)/304(2)/305(b) बी0एन0एस0 का उद्भेदन ।
दिनांक 23-24.09.2026 को रात्रि समय करीब 22.10 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि हरमू रोड विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क पर चलते राहगीर से एक मोटर साईकिल सवार व्यक्ति के द्वारा मोबाईल की छिनतई कर रातु रोड के तरफ भागा है । उक्त सूचना के आलोक में तुरन्त गश्ती दल के द्वारा मोटर साईकिल सवार व्यक्ति का पीछा करते हुए रानी सती मंदिर गली थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास दौड़ा कर पकड़ लिया गया ।
पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मो0 कैफ अली उर्फ मो0 कैफ, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता मो0 कलाम, पता मुजफ्फर दुकान के सामने, अली रोड, मोती मस्जिद, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला राँची बताये ।
तत्पश्चात मोबाईल के संबंध में पूछने बताये कि दिनांक 23.09.2026 की रात्रि 10.10 बजे एक राहगीर से हरमू रोड विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क पर मोबाईल छिन कर भाग गये । मोटर साईकिल के बारे में पूछने पर बताये कि दिनांक 22.09.2026 को सुबह करीब 04:00 बजे झुमका मोहल्ला, बच्चा कब्रिस्तान, हिन्दपीढ़ी से एक मोटर साईकिल जिसका रजि0 संख्या-JH01BB2552 को चोरी किया हूँ । तत्पश्चात छिना गया मोबाईल एवं चोरी की मोटर साईकिल को बरामद कर विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया तथा अभियुक्त मो0 कैफ अली उर्फ मो0 कैफ, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता मो0 कलाम, पता मुजफ्फर दुकान के सामने, अली रोड, मोती मस्जिद, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला राँची को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है । इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-323/26, दिनांक-24.09.2026, धारा-317(4)/304(2)/305(b) बी0एन0एस0 दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान की जा रही है।
गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-
1. मो0 कैफ अली उर्फ मो0 कैफ, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता मो0 कलाम, पता मुजफ्फर दुकान के सामने, अली रोड, मोती मस्जिद, थाना हिन्दपीढ़ी, जिला राँची ।
काड में बरामद सामानों की सूची
1) साईन मोटर साईकिल जिसका रजि0 संख्या – JH01BB2552.
2) एक मोबाईल रियलमी -12 प्रो प्लस कंपनी का, रंग स्लेटी
अपराधिक इतिहासः-
1. डोरण्डा थाना संख्या-193/21, दिनांक 21.09.21 धारा 392 भा0द00वि0
2. लोअर बाजार थाना कांड संख्या-78/21, दिनांक-17.03.21, धारा-356/382 भा0द0वि0
3. सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-124/21, दिनांक 17.03.21, धारा 356/382/411 भा0द0वि0 ।
4. लालपुर थाना कांड संख्या-232/24, दिनांक-04.01.24, धारा 303(2) बी0एन0एस0 ।
5. बरियातु थाना कांड संख्या-257/25, दिनांक-23.10.25, धारा-304(2)/317(2)/317(4) बी0एन0एस0 ।
6. अरगोड़ा थाना कांड संख्या-227/25, दिनांक-16.10.25, धारा 304(2) बी0एन0एस0 ।
7. कोतवाली थाना कांड संख्या-217/26, दिनांक-23.09.26, धारा 304(2) बी0एन0एस0 ।
.छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः-
1. श्री सुनील कुमार कुशवाहा, पु0नि0 सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची ।
2. पु0अ0नि0 सचिन कुमार मिश्रा, सुखदेवनगर थाना, राँची ।
3. स0अ0नि0 श्याम बिहारी रजक, सुखदेवनगर थाना, राँची ।
4. आरक्षी-2499 श्रीनाथ सोरेन रिजर्व गार्ड सुखदेवनगर थाना, राँची ।
5. आरक्षी 509 जगमोहन बानरा रिजर्व गार्ड सुखदेवनगर थाना, राँची
