JHARKHAND-रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे ?
1 min read

JHARKHAND-रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे ?

RANCHI-रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे ?

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को दिनांक-21.06.2026 को हिन्दपीड़ी, सुखदेवनगर एवं कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानो पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिकी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक संयुक्त एस०आई०टी० का गठन किया गया है।

गठित एस०आई०टी० के द्वारा सूचना के आधार पर मरवाड़ी कॉलेज के समीप छोटा तलाब के पास एक अर्द्धनिर्मित मकान से दो अभियुक्त 1 मो० एहतेशाम, 2- मो० शहादत को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्त के पास से कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन कुल 1.29 ग्राम, 8020/-रु० बरामद किया गया है, जिस संदर्भ में हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0-56/26 दिनांक-22.06.26 धारा-21 (ए)/22 (ए)/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

तत्पश्चात गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सुखदेवनगर थाना अंतर्गत मुड़ला पहाड़ हेहल के पास से दो अभियुक्त जितेन्द्र कुमार सिंह एवं राहुल कुमार यादव को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्त के पास से कुल 18.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।

अवैध ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाये दोनो अभियुक्त के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-215/26 दि0-22.06.26 धारा-21(बी)/22/29 एन०डी०पी०एस० दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गठित एस०आई०टी० के द्वारा प्राप्त सूचना पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना अंतर्गत जे०पी०एस०सी० कार्यालय के बगल से राजकुमार पुराण को 08.00 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्‌तार राजकुमार पुराण के विरुद्ध कोतवाली थाना काण्ड सं0-143/26 दिनांक-22.06.26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-

(हिन्दपीढ़ी-56/26)

1. मो० एहतेशाम पे० मो० आजाम सा० हिन्दपीढ़ी कुर्बान चौक, रांची।

2-मो० शहादत पे० मो० मुबारक सा० खेत मुहल्ला, निजाम नगर, हिन्दपीढ़ी, रांची।

(सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-215/26)

3- जितेन्द्र कुमार सिंह पे० भगवान यादव सा0 न्यू शांति नगर, गॉधीनगर थाना गोन्दा। 4- राहुल कुमार यादव पे० विजय यादव सा० चुन्ना भट्ठा रोड न0-04, सुखदेवनगर।

(कोतवाली थाना काण्ड सं0- 143/26) 5- राजकुमार पुराण पे० सिबेश्वर पुराण सा० सामलॉन्ग भुइंयाटोली थाना नामकुम, रांची।

जप्त सामानों का विवरणः-

1-मो० एहतेशाम एवं 2-मो० शहादत के पास से

1-ब्राउन शुगर- 1.29 ग्राम, 28020/-50

जितेन्द्र कुमार सिंह एवं राहुल कुमार यादव के पास से

1- ब्राउन शुगर 18.6 ग्राम

2- मोटरसाईकिल-01,

3- सी०एन०जी० ऑटो-01,

राजकुमार पुराण के पास से

1. ब्राउन शुगर -08.00 ग्राम।

2. मोबाईल-01.

राजकुमार पुराण का अपराधिक इतिहास :-

1-नामकुम थाना काण्ड सं0-993/23 दि०- 06.09.23 धारा-457/380 भा०द०वि० ।

2- नामकुम थाना काण्ड सं0-163/25 दि0-18.05.25 धारा-303(2)/305 भा०न्या०सं०।

मो० शहादत का अपराधिक इतिहास

1-हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0-10/19 दि० 15.02.29, धारा 341/324/307 भा०द०वि० ।

2- सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0 267/24 धारा 399/402 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स

एक्ट।

मो० एहतेशाम का अपराधिक इतिहास :-

1- हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0-98/22 धारा 307/323/324/380/454/34 भा०द०वि०।